राजस्थान: बसपा उम्मीदवार ने वोटरों को बांटे रुपये, कैमरे में हुआ कैद
भरतपुर में नदबई विधानसभा सीट से बसपा उम्मीदवार जोगेंद्र सिंह अवाना ने आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया. बसपा प्रत्याशी मतदाताओं को रुपये बांटते कैमरे में कैद हो गए. राजस्थान के भरतपुर में नदबई विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार जोगेंद्र सिंह अवाना खुले आम आचार संहिता का उल्लंघन करते पकड़े गए. बसपा उम्मीदवार मतदाताओं को रुपये बांटते हुए वीडियो कैमरे में कैद हो गए हैं. आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एसडीओ ने बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. बसपा उम्मीदवार ने नदबई विधानसभा के उच्चैन कस्बे में अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था. इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों की भारी भीड़ जुटी हुई थी. कार्यक्रम के खत्म होने के बाद जोगेंद्र सिंह अवाना आए हुए लोगों को रुपये बांटने लगे. एसडीओ ने कहा, 'हमें आचार संहिता के उल्लंघन के मामले के बारे में पता चला, इसके वीडियो भी प्राप्त हुए. इस संबंध में बसपा प्रत्याशी को नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें 2 दिनों के भीतर जवाब देना है. गौरतलब है की राजस्थान विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ह...