Posts

Showing posts from November, 2018

उसने मुझे घर में कैद कर रखा था, चाहत खन्ना ने बताई पति के घर से भागने की वजह

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते है की एक्ट्रेस चाहत खन्ना दो महीने पहले अपने घर से गायब हो गई थीं। एक महीने पहले सामने आई तो अपने दूसरे पति फरहान मिर्जा से तलाक की अर्जी लगा दी। हालांकि अब तक चाहत ने नहीं बताया था कि वे कहां और क्यों गायब हो गई थीं । अब चाहत ने एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें घर से भागना पड़ा। चाहत के मुताबिक वे अपने पति के जुल्मों के कारण भागी थीं। चाहत ने जो आपबीती बयां की है वह बेहद चौंकाने और डराने वाली है।  मैं उस घर में कैद थी चाहत ने इंटरव्यू में कहा- मैं घर में वहां पागल हो रही थी। वह मुझे अपने बच्चों के साथ घर से बाहर जाने से भी रोकता था। व ह जानता था कि अगर मैं निकली तो लौटकर नहीं आऊंगी। मैं एक तरह से कैद में थी। मेरे दूसरे बेबी के बर्थ के चार दिन बाद ही वह मुझे खींचता हुआ घर से बाहर लेकर आया और कहा कि चले जाओ यहां से। दूसरे बेबी के समय उसने मुझे भूखा रखा। मैं किसी तरह घर से बाहर निकल कर बची। पेरेंट्स ने कहा घर से भाग जाओ मेरे माता-पिता ने मुझे कहा कि इस शादी से बाहर आ जाओ। कोई माता-पिता अपनी बेटी से नहीं कहेंगे कि अपनी दूसरी श...