उसने मुझे घर में कैद कर रखा था, चाहत खन्ना ने बताई पति के घर से भागने की वजह

टीवी सीरियल बड़े अच्छे लगते है की एक्ट्रेस चाहत खन्ना दो महीने पहले अपने घर से गायब हो गई थीं। एक महीने पहले सामने आई तो अपने दूसरे पति फरहान मिर्जा से तलाक की अर्जी लगा दी। हालांकि अब तक चाहत ने नहीं बताया था कि वे कहां और क्यों गायब हो गई थीं। अब चाहत ने एक एंटरटेनमेंट साइट को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें घर से भागना पड़ा। चाहत के मुताबिक वे अपने पति के जुल्मों के कारण भागी थीं। चाहत ने जो आपबीती बयां की है वह बेहद चौंकाने और डराने वाली है। 

मैं उस घर में कैद थी
चाहत ने इंटरव्यू में कहा- मैं घर में वहां पागल हो रही थी। वह मुझे अपने बच्चों के साथ घर से बाहर जाने से भी रोकता था। वह जानता था कि अगर मैं निकली तो लौटकर नहीं आऊंगी। मैं एक तरह से कैद में थी। मेरे दूसरे बेबी के बर्थ के चार दिन बाद ही वह मुझे खींचता हुआ घर से बाहर लेकर आया और कहा कि चले जाओ यहां से। दूसरे बेबी के समय उसने मुझे भूखा रखा। मैं किसी तरह घर से बाहर निकल कर बची।

पेरेंट्स ने कहा घर से भाग जाओ
मेरे माता-पिता ने मुझे कहा कि इस शादी से बाहर आ जाओ। कोई माता-पिता अपनी बेटी से नहीं कहेंगे कि अपनी दूसरी शादी तोड़ दो, वह भी तब जब उसकी दो बेटियां भी हों। लेकिन मुझे बचाने के लिए मेरे पेरेंट्स ने मुझे ये सलाह दी। मेरी मां ने कहा कि घर से भाग जाओ क्योंकि वह मुझे मर्जी से जाने नहीं देता। वह मुझे सुसाइड करने की धमकी देता था। इसलिए मैं उसे छोड़कर जाने से डरती थी। मुझे लगता था लोग कहेंगे मैं अपनी दूसरी शादी भी नहीं चला पाई।

चाहत ने लगाया रेप का आरोप
चाहत खन्ना ने बताया- एक दिन मेरे सीने में बहुत दर्द हो रहा था। मैंने उससे कहा मुझे डॉक्टर के पास ले चलो। वह नहीं ले गया। दूसरे दिन भी जब दर्द कम नहीं हुआ तो मैंने उससे फिर कहा कि मुझे डॉक्टर के पास ले जाए। लेकिन ऐसा करने के बजाय उसने जबरन मेरे साथ रिलेशन बनाया। उस दिन मुझे समझ आ गया कि मैं मर भी जाऊं तो इसे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। तब मैंने अलग होने का फैसला कर लिया। मैंने फोन पर चेक करना शुरू किया कि घरेलू हिंसा में कौन सी चीजें आती हैं। चूंकि वह मेरा फोन अक्सर चेक किया करता था इसलिए वह ये बात जान गया और संभल गया।

उसने मुझे वेश्या कहा
चाहत ने पति पर बेवजह शक करने का आरोप लगाया है। चाहत ने कहा - अगर शूटिंग के दौरान किसी को-एक्टर के हाथ पर भी मैं चूम लेती थी या गले लग जाती थी वह सेट पर ही हंगामा खड़ा कर देता था। वह तो ये भी शक करता था कि मेरा देवर से अफेयर है। घर के अंदर में भी मेरा पीछा करता था। मैं दो बार मां बनी और दोनों बार उसने मुझे पूछा कि - ये बच्चा उसका है या किसी और का।

पहला पति भी करता था टॉर्चर
चाहत ने अपनी लाइफ में दो शादियां की। पहली शादी उन्होंने मात्र 20 साल की उम्र में 2006 में भारत नरसिंघानिया से की थी। लेकिन ये शादी मात्र 7 महीने में ही खत्म हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चाहत ने अपने पहले पति पर भी मारपीट और महीनों टॉर्चर करने का आरोप लगाया था। इसके बाद उन्होंने 2013 में बिजनेसमैन फरहान मिर्जा से शादी की।

ऐसा है एक्टिंग करियर
चाहत ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2005 में आए सीरियल कुमकुम: प्यारा सा बंधन से की थी। इसके बाद वे हीरो, भक्ति ही शक्ति है, तुझ संग प्रीत लगाई सजना, बड़े अच्छे लगते हैं जैसे शोज में नजर आईं। वे आखिरी बार कुबूल है (2014) शो में नजर आईं थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे संजय दत्त की फिल्म प्रस्थानम में नजर आने वाली हैं।

Comments

Popular posts from this blog

فيروس كورونا: من يدعم العالقين العرب في مطارات العالم؟

صفقة القرن: مخاطر خطة ترامب للسلام عالية وفرص نجاحها ضعيفة

Xiaomi के स्मार्टफोन और TV पर मिल रहा है डिस्काउंट, देखें लिस्ट