Posts

Showing posts from January, 2019

रघुराम राजन बोले- GST अच्छा, लेकिन जुगाड़ के सहारे बनता है देश में काम

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा है कि भारत में लागू गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) सही दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है लेकिन इसके लागू करने में हुई दिक्कतों से साफ है कि भारत में जुगाड़ से काम बनाया जाता है. जीएसटी की तारीफ करते हुए राजन ने तंज किया कि भारत में कोई भी काम बिना जुगाड़ के पूरा नहीं होता. इंडिया टुडे को दावोस में दिए इंटरव्यू के दौरान राजन ने कहा कि बीते पांच साल के दौरान देश को तेज रफ्तार विकास मिली है और यह रफ्तार बीते 20 साल की आर्थिक दिशा का नतीजा है. जीएसटी के मुद्दे पर राजन ने कहा कि देश में खामियों के साथ जीएसटी को लागू किया गया लेकिन यह हमारी आदत में शुमार है कि किसी भी चीज को जुगाड़ के सहारे आगे बढ़ाने का काम किया जाता है. इसी तर्ज पर देश में एक और आर्थिक सुधार बैंकरप्सी कोड पर राजन ने कहा कि यह कानून भी मोदी सरकार की आर्थिक दिशा में अहम उपलब्धि है. इस सुधार में भी खामियों को दूर करने का काम किया जा रहा है और उम्मीद है कि इसका फायदा अर्थव्यवस्था को मिलेगा. राजन ने दावा किया कि देश में कारोबारी कर्ज देने के काम को जीएसटी से बड़ी मदद मि...

दिल्ली कांग्रेस की कमान फिर शीला दीक्षित के हाथ, कम नहीं हैं चुनौतियां

कांग्रेस ने 80 वर्षीय शीला दीक्षित पर फिर भरोसा जताया है. पार्टी ने उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह दूसरी दफा है जब शीला दीक्षित को संकट के समय दिल्ली की कमान सौंपी गई है. आम आदमी पार्टी से शीला दीक्षित भले ही चुनाव में हार गई हों, लेकिन उनके जाने के बाद पार्टी फिर से खड़ी नहीं हो पाई. दिल्ली में कराए गए विकास कार्यों ने उन्हें एक अलग पहचान दी थी, पार्टी ने दूसरी कतार के नेताओं को खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन आलाकमान को महसूस हुआ कि दिल्ली में अगर वापस लड़ाई में आना है तो शीला से बेहतर कोई विकल्प नहीं हो सकता. उनसे जिस तरह की अपेक्षा की जा रही है, उसे देखते हुए उनके सामने चुनौतियां भी कम नहीं होंगी. सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली में लड़खड़ाती कांग्रेस को फिर खड़ा करना है. आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के उस तबके पर कब्जा जमा लिया है जो कभी कांग्रेस का वोट बैंक हुआ करता था. यह चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि आम तौर पर माना जाता है कि कांग्रेस का वोट निम्न मध्य वर्ग और मध्य वर्ग है. लेकिन अरविंद केजरीवाल सरकार ने अपनी पानी-बिजली, मोहल्ला क्लीनिक, स्कूली शिक्ष...

सुप्रीम कोर्ट से मोदी सरकार को बड़ा झटका, CBI चीफ आलोक वर्मा को हटाने का फैसला रद्द

देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में काफी समय से चल रहे विवाद पर आज सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को तगड़ा झटका दिया है. कोर्ट ने सीवीसी के फैसले को पलटते हुए आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का फैसला रद्द कर दिया. इस फैसले के साथ ही ये साफ हो गया कि आलोक वर्मा सीबीआई के चीफ बने रहेंगे. सिर्फ उच्च स्तरीय सेलेक्ट कमेटी करेगी वर्मा पर फैसला अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सरकार को कानून के तहत सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजने का कोई अधिकार नहीं है. सिर्फ सेलेक्ट कमेटी के पास ही ये अधिकार है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हाई पावर सेलेक्ट कमेटी में प्रधानमंत्री, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश और लोकसभा में नेता विपक्ष होंगे. कोर्ट ने ये भी कहा कि ये कमेटी एक हफ्ते के भीतर वर्मा पर कार्रवाई पर फैसला ले. इस दौरान आलोक वर्मा कोई भी नीतिगत फैसला नहीं लेंगे. कोर्ट ने ये भी कहा कि आगे से ऐसे बड़े मामलों में उच्च स्तरीय कमेटी ही फैसला करेगी. एक सप्ताह तक नीतिगत फैसला नहीं लेंगे वर्मा इस मामले में वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने कोर्ट के फैसले की जानकारी दे...