पुलवामा हमले पर बयान देकर घिरे सिद्धू को दिग्विजय की सलाह- अपने दोस्त इमरान को समझाइए

पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाने पर नवजोत सिंह सिद्धू का कभी बचाव करने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुलवामा आतंकी हमले के बाद सिद्धू को नसीहत दी है. दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके कहा कि नवजोत सिद्धू अपने दोस्त इमरान भाई को समझाइए, उसकी वजह से ही आपको गाली पड़ रही है.

बता दें कि पुलवामा आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद शामिल था. जैश ने ही आतंकी आदिल डार को ट्रेनिंग दी थी. इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए. इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने जैश पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की है.

दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से भी कहा कि माननीय प्रधानमंत्री इमरान खान आतंकी हाफिज सईद और मसूद अजहर को भारत को सौंपने की हिम्मत दिखाते हैं. इससे आप पाकिस्तान को वित्तीय संकट से बाहर निकालने के साथ-साथ नोबेल शांति पुरस्कार के लिए फ्रंट रनर होंगे.

दरअसल गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि इस तरह के कायराना आतंकी हमले के लिए पूरे देश को जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं है. आतंकवादियों का कई दीन और मजहब नहीं होता है. दुनिया में अच्छे, बुरे लोग हैं. हर संस्थान में ऐसे लोग होते हैं. हर देश में ऐसे लोग होते हैं. जो बुरे हैं, उसे सज़ा दी जानी चाहिए, लेकिन किसी बुरे इंसान के कायरतापूर्ण काम के लिए सबको दोष देना उचित नहीं है.

सिद्धू के इस बयान के बाद देश के लोगों का गुस्सा भड़क गया था. बीजेपी नेताओं ने जहां सिद्धू पर सवाल खड़े किए वहीं कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद ने सिद्धू के बयान पर कहा था कि ये समय अब पाकिस्तान के साथ बातचीत करने का नहीं है. पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह की बातचीत करना बेवकूफी होगी. हमारे जवानों की शहादत जाया न जाए इसके लिए कड़ा जवाब देना होगा.

यही नहीं सिद्धू के बयान के चलते 'द कपिल शर्मा शो' से भी उनकी छुट्टी कर दी गई. उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को शो का हिस्सा बनाया गया है. इसके अलावा कांग्रेस नेता भी उनके साथ नहीं खड़े दिख रहे हैं.

लीक्ड रिपोर्ट के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी. तीन रियर कैमरे में – एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का, दूसरा और तीसरा 5 मेगापिक्सल का हो सकता है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा. इस स्मार्टफोन के दो मेमोरी वेरिएंट्स लॉन्च हो सकते हैं – इनमें 4GB रैम के साथ 64GB, जबकि दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128GB की इंटर्नल स्टोरेज दी जा सकती है.

यह स्मार्टफोन भारत में 27 फरवरी को शाम 6 बजे लॉन्च होगा. इसे सिर्फ ई-कॉमर्स कंपनी ऐमेजॉन इंडिया से बेचा जाएगा. इसके बाद ये दूसरे मार्केट में भी लॉन्च हो सकता है. Galaxy M30 में कंपनी इनहाउस Exynos 7904 प्रोसेसर दे सकती है.

सैमसंग से जुड़ी दूसरी खबरों की बात करें तो कंपनी सैन फ्रैंसिस्को में अनपैक्ड इवेंट आयोजित कर रही है. इस दौरान कंपनी अपने फ्लैगशिप Galaxy S10 और फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करेगी. इवेंट 20 फरवरी को है, लेकिन भारतीय समयानुसार ये रात के 12.10 बजे से शुरू होगा. इस दौरान स्मार्टफोन सहित कंपनी स्मार्ट वॉच भी लॉन्च कर सकती है. स्मार्टफोन का डिजाइन और कॉन्सेप्ट लीक हुआ है और इसमें कंपनी ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दे सकती है. इस बार कंपनी सॉफ्टवेयर में भी बड़े बदलाव कर सकती है.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर मंगलवार को सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. सेना ने साफ तौर पर कहा कि पुलवामा हमले का मुख्य साजिशकर्ता पाकिस्तान ही है. चिनार कॉर्प्स के लेफ्टिनेंट जनरल केजीएस ढिल्लन ने कहा कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI की मदद से जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में आतंकी हमला किया.

Comments

Popular posts from this blog

فيروس كورونا: من يدعم العالقين العرب في مطارات العالم؟

صفقة القرن: مخاطر خطة ترامب للسلام عالية وفرص نجاحها ضعيفة

Xiaomi के स्मार्टफोन और TV पर मिल रहा है डिस्काउंट, देखें लिस्ट