बुजुर्ग महिला ने 'मैं सिर्फ धोनी से मिलने आई हूं' का पोस्टर दिखाया, मिलने पहुंचे चेन्नई के कप्तान
खेल डेस्क. आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में जा चुकी थी, तब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक वहां से उतरकर नीचे स्टैंड में आ गए। दरअसल, धोनी की एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक उनका इंतजार कर रहीं थीं। उनके साथ एक युवती भी थी। धोनी उनके पास गए। दोनों से काफी देर तक बात की और तस्वीरें खिंचवाई।
महिला फैन के पास पीले रंग का एक पोस्टर था। जिस पर लिखा था, "मैं यहां सिर्फ धोनी की लिए आई हूं।" धोनी ने उस पोस्टर पर साइन किए। महिला के साथ आई युवती ने चेन्नई की जर्सी लेकर आई थी। इस पर भी धोनी ने ऑटोग्राफ दिए। उन्होंने दोनों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाई।
मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। कप्तान धोनी की भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने 21 गेंद पर 57.14 की स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए।
सिंधु और ह्यून 15वीं बार कोर्ट पर आमने-सामने थीं। इस जीत के साथ ह्यून ने सिंधु को करियर में सातवीं बार हराया। इससे पहले पिछले साल नवंबर में हॉन्गकॉन्ग ओपन में भी सिंधु के खिलाफ ह्यून जीत हासिल करने में सफल रही थीं। सिंधु ने आखिरी बार ह्यून को अगस्त 2018 में बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैम्पियनशिप में हराया था।
प्रणीत ने प्रणय को 10 साल बाद हराया
मेन्स सिंगल्स में प्रणीत ने वर्ल्ड नंबर 19 प्रणय को हराने में 52 मिनट का समय लिया। अंतरराष्ट्रीय करियर में दोनों शटलर चौथी बार कोर्ट पर आमने-सामने थे। इस जीत के साथ ही प्रणीत ने प्रणय के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 2-2 से बराबर किया। प्रणीत ने इससे पहले 2009 में सैयद मोदी ग्रैंड प्रिक्स में प्रणय को हराया था। प्री क्वार्टरफाइनल में प्रणीत का सामना हॉन्गकॉन्ग के एनजी का लॉन्ग एंगस से होगा। एंगस की मौजूदा वर्ल्ड रैंकिंग 15 है।
वुमन्स डबल्स में जे मेघना और एस पूर्विशा राम की भारतीय जोड़ी को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ गया। भारतीय जोड़ी को रूस की एकातेरिना बोलोतोवा और एलिना दावेतोवा के सामने 18-21, 21-12, 21-12 से हार झेलनी पड़ी।
Comments
Post a Comment