Posts

Showing posts from March, 2019

अमेरिकी अटार्नी जनरल ने कहा- ट्रम्प के चुनाव अभियान में नहीं था रूसी दखल

वॉशिंगटन. अमेरिका के अटार्नी जनरल विलियम बर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के चुनाव में रूसी दखल के प्रमाण नहीं मिले हैं। विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर की जांच रिपोर्ट का हवाला देते हुए बर ने कहा कि ट्रम्प ने अपराध नहीं किया। हालांकि,रिपोर्ट उन्हें पूरी तरह से दोषमुक्त भी नहीं कर रही है। साक्ष्य दोनों तरफ इशारा कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा- शर्मनाक है कि आपके राष्ट्रपति को यह सब झेलना पड़ा मुलर की रिपोर्ट के सार्वजनिक होने के बाद ट्रम्प ने फ्लोरिडा में मीडिया से कहा कि यह सबसे शर्मनाक घटना थी। उनका कहना था कि शर्मनाक है कि आपके देश और राष्ट्रपति को यह सब झेलना पड़ा। एक लंबी जांच और कई लोगों को परेशान करने के बाद केवल यह घोषणा कर दी गई कि चुनाव में रूस का दखल नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक पूर्ण रिहाई है। अमेरिका के विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मुलर ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल दिए जाने के मामले की गोपनीय जांच पूरी करके एक दिन पहले अटॉर्नी जनरल विलियम बर को सौंप दी थी। मुलर करीब दो साल से अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल मामले की जांच कर रहे थे। एफबीआई के प...

यूपी की जंग: गंगा में बोट यात्रा से एक साथ कई निशाने साध रही हैं प्रियंका गांधी

2014 के आम चुनाव में गंगा चुनाव प्रचार का केंद्र बन गई थी. नरेंद्र मोदी की अगुवाई में जब बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई तो सरकार की प्राथमिकता में भी गंगा दिखाई जाती रही. अब जबकि मोदी सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है और नई सरकार के चयन के लिए चुनाव प्रचार जारी है तब भी गंगा सियासत का हॉट टॉपिक बनी हुई है. बीजेपी के साथ-साथ इस बार गंगा को भुनाने के लिए कांग्रेस में मैदान में उतर गई है. शुरुआत पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी बोट यात्रा से की है. आज से शुरू हुई प्रियंका की ये वोट यात्रा न सिर्फ पार्टी का सॉफ्ट हिंदुत्व का संदेश मजबूत करेगी बल्कि इसके जरिए कांग्रेस मोदी सरकार के वादों का खोखलापन और विकास की असलियत भी जनता के सामने लाने की कोशिश कर रही है. उत्तर प्रदेश में गंगा नदी की लंबाई 1140 किमी है. इस समय इसकी लहरों पर राजनीति तैर रही है. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बोट से करीब 140 किमी यात्रा पर निकली हैं. ताकि वे गंगा की स्थिति जान सकें और गंगा के सहारे कांग्रेस के लिए प्रचार कर सकें. प्रियंका के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने गंगा की...

दो मस्जिदों में गोलीबारी में 49 की मौत: प्रधानमंत्री ने इसे आतंकी घटना बताया, हमलावर ने फायरिंग को फेसबुक पर लाइव किया था

वेलिंगटन. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की अल-नूर और लिनवुड मस्जिद में शुक्रवार को गोलीबारी हुई। हमला दोपहर की नमाज के बाद किया गया। इसमें 49 लोग मारे गए और 50 जख्मी हैं। पुलिस ने बताया कि 4 लोगों को हिरासत में लिया गया। लेकिन अभी हमलावर की तलाश जारी है। प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इसे आतंकी हमला करार दिया है। एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मस्जिद के पास से एक कार से कई आईईडी को डिफ्यूज किया। उधर, ऑकलैंड स्थित ब्रिटोमार्ट स्टेशन पर भी एक बम डिफ्यूज किया गया। हमलावर ने फेसबुक पर लाइव किया कत्लेआम न्यूजीलैंड पुलिस के मुताबिक, हमलावर एक ऑस्ट्रेलियाई युवक ब्रेंटन टैरेंट (28) था। उसने मस्जिद में घुसने से पहले ही फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फुटेज में हमलावर को मस्जिद के अंदर घुसकर लोगों पर गोलियां बरसाते देखा गया। हालांकि, घटना के बाद फेसबुक और ट्विटर ने यह वीडियो ब्लॉक कर दिया। गोलीबारी के बाद हमलावर ने वापस अपनी कार में बैठकर बंदूक के अटकने और लोगों को आसानी से मारने के बारे में भी बात की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रेंटन न...

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे शरद पवार, कहा- 14 बार लड़ चुका हूं, अब युवाओं का वक्त

पुणे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर सोमवार को विराम लग गया। उन्होंने साफ कर दिया कि वह आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के दो सदस्य लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं, यही ठीक समय है कि जब वे चुनाव न लड़ने का फैसला करें। बारामती में पार्टी के विधायकों और सांसदों से चर्चा के बाद शरद पवार ने कहा, ''मैं इससे पहले 14 लोकसभा चुनाव लड़ चुका हूं। हमारे परिवार ने निर्णय लिया है कि मैं माढा लोकसभा से चुनाव नहीं लड़ूंगा। पार्टी के ज्यादातर सदस्य चाहते हैं कि पार्थ मवाल सीट से चुनाव लड़ें। मैं भी चाहता हूं कि नई पीढ़ी को राजनीति में आना चाहिए। पार्थ मावल लोकसभा सीट से लड़ेंगे।" पार्थ शरद पवार के भतीजे अजीत के बेटे हैं। सुप्रिया भी लड़ेंगी चुनाव पवार ने कहा कि उनकी बेटी सुप्रिया सुले मौजूदा सांसद हैं और इस बार भी चुनाव लड़ेंगी। हालांकि, पिछले दिनों एक इंटरव्यू ने शरद पवार ने कहा था कि पवार परिवार का एक भी सदस्य आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगा।'' माढा सीट से लड़ सकते हैं मोहिते शरद पवार के लोकसभा ...

Xiaomi के स्मार्टफोन और TV पर मिल रहा है डिस्काउंट, देखें लिस्ट

Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2 और Mi A2 पर भारत में लिमिटेड पीरियड डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन तीनों स्मार्टफोन्स को अमेजन, फ्लिपकार्ट और एमआई की वेबसाइट से खरीदा जा सकता है. एक सयम तक बेस्ट स्मार्टफोन रहे Redmi Note 5 Pro को लेटेस्ट प्रमोशनल ऑ फर के तहत 10,999 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल किया जा रहा है. इसी तरह 1,000 रुपये के डिस्काउंट के बाद Redmi Y2 को 7,999 रुपये की शुरुआती कीमत में सेल किया जा रहा है. फोन्स के अलावा शाओमी के  Mi TV 4A Pro 49 और Mi TV 4 Pro 55 मॉडलों पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. ये डिस्काउंट 7 मार्च तक उपलब्ध रहेंगे. विस्तार से डिस्काउंट्स की बात करें तो Redmi Note 5 Pro के 4GB रैम मॉडल को 10,999 रुपये में उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं 6GB रैम वेरिएंट को 11,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. ये दोनों वेरिएंट आमतौर पर क्रमश: 12,999 रुपये और 13,999 रुपये की कीमत में सेल किए जाते हैं. Redmi Y2 की बात करें तो इसके 3GB रैम/ 32GB स्टोरेज वेरिएंट को 8,999 रुपये की जगह 7,999 रुपये में सेल किया जा रहा है. वहीं 4GB रैम/ 64GB स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये की ज...