Posts

Showing posts from April, 2019

बोरूसिया डॉर्टमंड के मैच में पहुंचते हैं सबसे ज्यादा दर्शक, स्पेन में रियाल मैड्रिड से आगे बार्सिलोना

खेल डेस्क. जर्मनी के फुटबॉल क्लब बोरुसिया डॉर्टमंड के मैच में सबसे ज्यादा दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं। फुटबॉल क्लबों पर 'द सीआइईएस फुटबॉल ऑब्जर्वेटरी' ने एक अध्ययन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले पांच सालों में बोरुसिया के मैच में औसतन 80,230 दर्शक स्टेडियम में पहुंचते हैं। स्पैनिश लीग 'ला लिगा' में बार्सिलोना शीर्ष पर है। उसके मैच में 74,876 दर्शक पहुंचते हैं। वहीं, 69,822 दर्शक संख्या के साथ रियाल मैड्रिड दूसरे स्थान पर है। इस लिस्ट में टॉप-10 में सबसे ज्यादा जर्मनी के पांच क्लब हैं। वहीं, स्पेन और इंग्लैंड के दो क्लब हैं। अमेरिका के अटलांटा यूनाइटेड को 10वां स्थान मिला। इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैच मेंं औसतन 75,218 दर्शक पहुंचते हैं। जर्मनी के क्लबों ने टिकट की कीमतों को कम रखा जर्मनी के क्लब के मैचों में ज्यादा दर्शकों के पहुंचने का सबसे बड़ा कारण वहां टिकटों की कीमतों में कमी का होना है। टिकट की कीमतों के लिए जर्मनी में क्लबों की प्रशंसा की जाती है, इसलिए टॉप-10 में वहां के पांच क्लब हैं। दर्शकों के मामले में जर्मनी की बुंदेसलीगा टॉप पर...

चुनाव आयोग को निर्देश- पहले मोदी की बायोपिक देखें, फैसला बंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपे

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की रिलीज पर 19 अप्रैल से पहले फैसला करने के लिए कहा है। कोर्ट ने कहा कि फैसला करने से पहले चुनाव आयोग पूरी फिल्म देखे। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने चुनाव आयोग को फैसला बंद लिफाफे में कोर्ट को सौंपने को कहा है। इस मामले में अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होगी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चुनाव के दौरान इस फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी थी। आयोग ने आदेश में कहा था कि ऐसी कोई भी प्रचार साम्रगी या पोस्टर जो किसी उम्मीदवार की छवि को प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से बढ़ा-चढ़ा कर दिखाए, ऐसे कंटेंट को आचार संहिता के दौरान इलैक्ट्रॉनिक मीडिया में नहीं दिखाना चाहिए। आयोग ने बिना फिल्म देखे फैसला लिया- याचिकाकर्ता आयोग के इस फैसले के खिलाफ फिल्म निर्माताओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। निर्माताओं की ओर से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि चुनाव आयोग ने फिल्म देखे बिना ही रिलीज पर रोक लगा दी। फर्जी पत्र के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंचे मुरली मनोहर जोशी भाजपा ...

कमलनाथ के करीबियों के ठिकानों पर दूसरे दिन भी आयकर के छापे, कक्कड़ की पत्नी को बैंक ले गई टीम

भोपाल. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के ठिकानों पर आयकर विभाग की कार्रवाई सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सीएम के निजी सचिव प्रवीण कक्कड़ के करीबी प्रतीक जोशी और अश्विन शर्मा के भोपाल स्थित घरों पर छापेमारी में अब तक 9 करोड़ रुपए नकद मिल चुके हैं। नोटों की गिनती के बाद अफसर पांच बॉक्स और मशीनों के साथ बाहर आए। हालांकि, कुल कितना कैश मिला, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। दूसरी ओर, सोमवार को बैंक से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए आयकर टीम कक्कड़ की पत्नी साधना को लेकर आईडीबीआई बैंक पहुंची। दूसरी टीम उनके बेटे सलिल को कक्कड़ फैमिली से जुड़े कई दफ्तर लेकर गई। रविवार को कक्कड़ के इंदौर स्थित घर से 30 लाख की ज्वेलरी और दो लाख कैश मिला था। उनसे रातभर पूछताछ की गई। उनके सीए अनिल गर्ग ने कहा कि आईटी अफसरों ने मुझसे आईटीआर की कॉपी मांगी थीं, मैंने उन्हें पिछले सात साल में भरे गए आईटीआर की कॉपी उपलब्ध कराई। कार्रवाई की जानकारी आयोग को दी जाए चुनाव आयोग के अफसर विक्रम बत्रा ने कहा कि पैसों के जरिए मतदाता को प्रभावित करने का चलन तेजी से बढ़ा है। खुफिया सूचनाओं के आधार पर प्र...

बुजुर्ग महिला ने 'मैं सिर्फ धोनी से मिलने आई हूं' का पोस्टर दिखाया, मिलने पहुंचे चेन्नई के कप्तान

खेल डेस्क. आईपीएल के 15वें मैच में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 37 रन से हरा दिया। मैच खत्म होने के बाद जब दोनों टीमें ड्रेसिंग रूम में जा चुकी थी, तब चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अचानक वहां से उतरकर नीचे स्टैंड में आ गए। दरअसल, धोनी की एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक उनका इंतजार कर रहीं थीं। उनके साथ एक युवती भी थी। धोनी उनके पास गए। दोनों से काफी देर तक बात की और तस्वीरें खिंचवाई। महिला फैन के पास पीले रंग का एक पोस्टर था। जिस पर लिखा था, "मैं यहां सिर्फ धोनी की लिए आई हूं।" धोनी ने उस पोस्टर पर साइन किए। महिला के साथ आई युवती ने चेन्नई की जर्सी लेकर आई थी। इस पर भी धोनी ने ऑटोग्राफ दिए। उन्होंने दोनों के साथ सेल्फी ली और तस्वीरें खिंचवाई। मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन ही बना सकी। कप्तान धोनी की भी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने 21 गेंद पर 57.14 की स्ट्राइक रेट से 12 रन बनाए। सिंधु और ह्यून 15वीं बार कोर्ट पर आमने-सामने थीं। इस जीत ...